Janta 24X7 News

Mar 13, 2026 Abhay pratap singh

टेक्नो ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में शिवानी दीदी के सद् विचारों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

सिस्टर शिवानी के प्रेरणादायक विचारों ने छात्रों को जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने और मानसिक रूप से मजबूत बनने की सीख दी।

टेक्नो ग्रुप आफ  इंस्टीट्यूट में शिवानी दीदी के सद् विचारों ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

जनता 24×7 न्यूज
लखनऊ। “सफलता की दौड़ में उलझी आज की पीढ़ी को ‘मन की शांति’ का मंत्र देने टेक्नो कॉलेज पहुंचीं सिस्टर शिवानी…”
----
लखनऊ के टेक्नो कॉलेज में आध्यात्मिक मार्गदर्शक सिस्टर शिवानी का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और छात्रों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर बृजेश त्रिपाठी ने सिस्टर शिवानी को सम्मानित किया।
----
कार्यक्रम के दौरान सिस्टर शिवानी ने छात्रों और युवाओं को जीवन में मानसिक संतुलन और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में लोग साधनों के गुलाम बनते जा रहे हैं, जबकि सच यह है कि हमें साधनों का गुलाम नहीं, बल्कि उनका सही उपयोग करना सीखना चाहिए।
----
सिस्टर शिवानी ने कहा कि मन की शांति किसी बाहरी चीज़ से नहीं, बल्कि हमारे विचारों और दृष्टिकोण से आती है।
-----
अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों के बीच बढ़ते डिप्रेशन और आत्महत्या की घटनाओं पर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समाज, परिवार और शिक्षण संस्थानों को मिलकर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।
-----
उन्होंने छात्रों से अपील की कि किसी भी कठिनाई में हार मानने की बजाय संवाद और सकारात्मक सोच को अपनाएं।
-----
सिस्टर शिवानी के प्रेरणादायक विचारों ने छात्रों को जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने और मानसिक रूप से मजबूत बनने की सीख दी।
Author - Abhay pratap singh
Credit - Janta24x7news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates