Janta 24X7 News

Sep 26, 2026 sonia singh

दिल्ली में ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए PM मोदी, युवाओं के साथ भजनों पर बजाया वाद्य यंत्र

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए।#BhajanClubbing #PMModi #NarendraModi #DelhiNews #Bhajan #DevotionalMusic #Youth #GenZ #IndianCulture #DeendayalUpadhyaya #NewDelhi #Janta24x7News

दिल्ली में ‘भजन क्लबिंग’ में शामिल हुए PM मोदी, युवाओं के साथ भजनों पर बजाया वाद्य यंत्र
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम दीन दयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में युवाओं ने आधुनिक कॉन्सर्ट शैली में भक्ति संगीत और भजनों की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी सामने बैठे और भजनों के साथ तालियां बजाईं। उन्होंने राम भजन के दौरान खंजरी जैसे वाद्य यंत्र को भी बजाया। कार्यक्रम में ‘श्री राम जय राम जय राम’, ‘सीता राम’ और ‘बोलो राधे राधे’ जैसे भजनों की प्रस्तुतियां हुईं।

‘भजन क्लबिंग’ का स्वरूप पारंपरिक भजन और आधुनिक लाइव म्यूजिक प्रस्तुति के मिश्रण पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले जनवरी में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी इस उभरती संगीत शैली का उल्लेख कर चुके हैं और इसे युवाओं के बीच भक्ति को आधुनिक अंदाज में अपनाने से जोड़ा था।

दिल्ली के कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम को लेकर प्रतिक्रिया दी और इसे ‘Spectacular’ बताया।
Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates