Janta 24X7 News

Nov 16, 2026 Kajal Awasthi

'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी ने बताई बनटांगिया समुदाय की अनसुनी कहानी

लखनऊ में 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे होने पर कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनटांगिया समुदाय के संघर्ष और आजादी के बाद भी उनकी उपेक्षा का जिक्र किया।

'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे, सीएम योगी ने बताई बनटांगिया समुदाय की अनसुनी कहानी
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे होने पर आयोजित कॉफी टेबल बुक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों से संवाद बढ़ाने और समाज के उन वर्गों की समस्याओं को सामने लाने की जरूरत पर बात की, जिनकी कहानियां अक्सर अनसुनी रह जाती हैं।

सीएम योगी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 28-29 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए बनटांगिया समुदाय का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग इस समुदाय के इतिहास से परिचित होंगे। करीब 120 वर्ष पहले ब्रिटिश शासन के दौरान रेलवे लाइन बिछाने के लिए बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई की गई थी। इसके बाद जंगलों को दोबारा बसाने और उनकी रक्षा करने के लिए कुछ लोगों को वहां बसाया गया था। उन्हें जमीन देने और उसी के जरिए आजीविका चलाने का भरोसा दिया गया था।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, समय बीतने के साथ जंगलों के पेड़ तो बड़े होते गए, लेकिन वहां रहने वाले लोग उपेक्षा का शिकार होते गए। उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हो गया, लेकिन बनटांगिया समुदाय के लोगों को वास्तविक आजादी का एहसास नहीं हुआ। वे खानाबदोशों की तरह जीवन जीने को मजबूर थे और उनके लिए बुनियादी व्यवस्थाएं तक नहीं थीं। यहां तक कि उन्हें अपने ग्राम प्रधान का चुनाव करने का अधिकार भी नहीं था।

मुख्यमंत्री ने इस उदाहरण के जरिए समाज के उपेक्षित वर्गों की समस्याओं को सामने लाने और उनसे सीधा संवाद स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।#YogiAdityanath #YogiKiPati #LucknowNews #UPNews #UttarPradesh #CMYogi #CoffeeTableBook #UPGovernment #SocialJustice #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7new

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates