Janta 24X7 News

Apr 15, 2026 Rano Gupta

UP: लखीमपुर खीरी में बवाल, बांकेगंज उपद्रव में 40 गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

लखीमपुर खीरी के बांकेगंज में अंबेडकर मूर्ति से जुड़े विवाद के बाद हुए उपद्रव में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। बिना अनुमति आयोजित कार्यक्रम के बाद हिंसा भड़की थी..

UP: लखीमपुर खीरी में बवाल, बांकेगंज उपद्रव में 40 गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश):
जनपद के मैलानी थाना क्षेत्र के बांकेगंज में हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मुकदमा एक महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ है, जबकि दूसरा केस खुद पुलिस की ओर से दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई करते हुए अब तक 20-20 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह विवाद अंबेडकर मूर्ति से जुड़े एक कार्यक्रम को लेकर शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित किया गया था, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

इस मामले में एसडीएम गोला ने स्पष्ट किया है कि कार्यक्रम के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि वीडियो फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात है और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
Author - Rano Gupta
Credit - Janta24x7news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates