Janta 24X7 News

Oct 01, 2026 kajal awasthi

CM योगी बोले- 2017 से पहले यूपी में थी अराजकता, पुलिस ट्रेनिंग की हालत भी खराब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल था और पुलिस के सामने भी कई चुनौतियां थीं। उन्होंने पुलिस ट्रेनिंग क्षमता में हुए बदलाव का भी जिक्र किया।#YogiAdityanath #CMYogi #UPNews #UttarPradesh #UPPolitics #UPPolice #PoliceTraining #LucknowNews #YogiGovernment #Janta24x7

CM योगी बोले- 2017 से पहले यूपी में थी अराजकता, पुलिस ट्रेनिंग की हालत भी खराब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि उस समय प्रदेश में अराजकता का माहौल था और पुलिस ट्रेनिंग की क्षमता भी बेहद सीमित थी। सीएम योगी के मुताबिक, 2017 के आसपास उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण की क्षमता करीब 3 हजार कर्मियों तक सीमित थी। प्रशिक्षण के लिए मिलिट्री, पैरामिलिट्री और दूसरे राज्यों के प्रशिक्षण केंद्रों की मदद लेनी पड़ती थी। उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश में ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था विकसित की गई है। योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में दंगे, कर्फ्यू और कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल रहता था। वहीं उन्होंने मौजूदा पुलिस व्यवस्था में भर्ती, प्रशिक्षण और बुनियादी ढांचे में किए गए बदलावों को भी रेखांकित किया।
Author - Kajal awasthi
Credit - Janta24x7

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates