Janta 24X7 News

Sep 26, 2026 sonia singh

8 बार विधायक रहे सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

#RamGovindChaudhary #RamGovindChaudharyDeath #SamajwadiParty #SP #AkhileshYadav #UPPolitics #UttarPradesh #BalliaNews #LucknowNews #UPNews #YogiAdityanath #OPRajbhar #PoliticalNews #Janta24x7Newsसपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, 8 बार रहे विधायक; अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि यूपी की सियासत का बड़ा चेहरा राम गोविंद चौधरी नहीं रहे, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

8 बार विधायक रहे सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, अखिलेश समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
LUCKNOW : उत्तर प्रदेश विधानसभा में लंबे समय तक विधायक रहे राम गोविंद चौधरी का निधन हो गया। वे समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता थे। बलिया की राजनीति में उनका बड़ा स्थान था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की रात उन्होंने लखनऊ के एसजीपीजीआई में आखिरी सांस ली।

पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का नाम बलिया की राजनीति के साथ-साथ यूपी विधानसभा की राजनीति में भी लंबे समय से जुड़ा रहा है। समाजवादी पार्टी अभी यूपी चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी है। इस बीच सीनियर नेता के निधन से पार्टी का बड़ा आघात लगा है।

आपको बता दे की राम गोविंद चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। उन्होंने करीब पांच दशकों से अधिक समय तक चुनावी राजनीति में भाग लिया। इस दौरान वे आठ बार विधायक चुने गए। अखिलेश यादव ने उन्हें वर्ष 2017 में यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया था। राम गोविंद चौधरी का जन्म 7 सितंबर 1953 को बलिया के गोसाईपुर गांव में हुआ था।



निधन की सुचना मिलते ही अखिलेश यादव निशातगंज मेट्रो सिटी अपार्टमेंट स्थित रामगोविंद चौधरी के आवास पहुंचे। अखिलेश यादव ने नम आंखों से रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पार्थिव शरीर पर समाजवादी पार्टी का झंडा रखा और चरणों में नमन कर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।वही परिवहन मंत्री मंत्री दयाशंकर सिंह भी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी के निधन पर ओपी राजभर ने दुख जताया।

और श्रद्धांजलि दी बोले राम गोविंद चौधरी एक लोकप्रिय नेता थे.गरीब, कमजोर और पिछड़े वर्ग के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी,परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले, हम श्रद्धांजलि देते हैं. सीएम योगी ने भी दुख जताया सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राम गोविंद चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने शोक संदेश में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



--
आपको बता दे की रामगोविंद चौधरी ने आपातकाल के बाद हुए चुनाव में चिलकहर विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने 1980, 1985 और 1989 में भी सीट का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 1991 में भी वे विधायक चुने गए। बाद में वे बांसडीह विधानसभा सीट से अपनी राजनीति को आगे बढ़ाया। वे पूर्व पीएम चंद्रशेखर को अपना राजनीति गुरु बताते थे।

मुलायम सरकार में बने मंत्री
राम गोविंद चौधरी वर्ष 2002 के बाद राजनीति में सक्रिय हुए। मुलायम सरकार में वे 2003 से 2007 तक मंत्री रहे। इसके बद 2012 में बनी अखिलेश यादव सरकार में भी मंत्री पद संभाला था। 2017 में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें केतकी सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पिछले काफी समय से वे बीमार चल रहे थे। उन्हें लखनऊ के पीजीआई में भर्ती कराया गया था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।


समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम गोविंद चौधरी के निधन पर शोक जताया है। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। अखिलेश ने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो। पिछले दिनों अखिलेश यादव के अस्पताल में उनका हाल-चाल लेने जाने के दौरान राम गोविंद चौधरी उन्हें सीएम बनाने की बात करते दिखे थे।




Author - Sonia singh
Credit - Janta 24X7 News

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates