Janta 24X7 News

Nov 16, 2026 Kajal Awasthi

अखिलेश की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी परेशान? अवधेश प्रसाद का योगी पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का बढ़ता विश्वास बीजेपी की परेशानी की वजह है।

अखिलेश की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी परेशान? अवधेश प्रसाद का योगी पर बड़ा हमला
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि सरकार, अधिकारी और चुनाव आयोग सब उनके हैं, ऐसे में योगी आदित्यनाथ का बयान समझ से परे है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री किस अंदाज में और किस मंशा से ऐसी बातें कह रहे हैं।

अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता का उनके प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगों का भरोसा कम हुआ है, इसी वजह से वे परेशान हैं।

सपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट कटवाने की बात कर रही थी, लेकिन अब उसकी रणनीति उलटी पड़ गई है। उनके इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।#AwadheshPrasad #AkhileshYadav #YogiAdityanath #SamajwadiParty #BJP #UPPolitics #UttarPradeshPolitics #UPNews #LucknowNews #PoliticalNews #2027UPElection #PDA #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates