Janta 24X7 News

Nov 16, 2026 Kajal Awasthi

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संजय निषाद का तंज, बोले- 2027 में कांग्रेस हो जाएगी साफ!

यूपी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 में कांग्रेस 100 सीटों पर थी, समाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद आधी रह गई और 2027 में गठबंधन हुआ तो पूरी तरह साफ हो जाएगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संजय निषाद का तंज, बोले- 2027 में कांग्रेस हो जाएगी साफ!
लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी पर जनता आरोप लगा देती है, उससे जुड़ने के बाद दूसरी पार्टी का भी सब कुछ खत्म हो जाता है।

संजय निषाद ने 2017 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस के पास 100 सीटें थीं, लेकिन समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद वह आधी रह गई। उन्होंने दावा किया कि अगर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करती है तो उसका पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

मंत्री के इस बयान ने उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज कर दी है। अब देखना होगा कि विपक्षी गठबंधन इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देता है।#SanjayNishad #SPCongressAlliance #AkhileshYadav #RahulGandhi #Congress #SamajwadiParty #UPPolitics #UPNews #2027UPElection #UttarPradesh #PoliticalNews #LucknowNews #Janta24x7News
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates