Janta 24X7 News

Jul 03, 2026 janta24x7news

Bankipur By-Election: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर! जन सुराज ने दिए बड़े संकेत, BJP को लेकर कही बड़ी बात

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जन सुराज ने बड़ा संकेत दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि प्रशांत किशोर ही पार्टी के उम्मीदवार होंगे और औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। साथ ही उन्होंने महागठबंधन से बीजेपी को हराने के लिए जन सुराज का समर्थन करने की अपील भी की। दूसरी ओर बीजेपी ने बांकीपुर सीट पर अपनी जीत का दावा किया है।

Bankipur By-Election: बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर! जन सुराज ने दिए बड़े संकेत, BJP को लेकर कही बड़ी बात
बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जन सुराज पार्टी ने संकेत दिए हैं कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ही इस सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।

एबीपी न्यूज से बातचीत में जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक शनिवार को होगी और उसके बाद रविवार को उम्मीदवार के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की इच्छा है कि प्रशांत किशोर ही चुनाव लड़ें और जनता भी उन्हें उम्मीदवार के रूप में देखना चाहती है।

मनोज भारती ने इस दौरान महागठबंधन को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी को हराना है तो महागठबंधन को जन सुराज का समर्थन करना चाहिए। उनके मुताबिक, बांकीपुर सीट लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रही है, लेकिन क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में बड़ी संख्या में झुग्गी-झोपड़ी बस्तियां हैं और जनता अब बदलाव चाहती है।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने जन सुराज के दावों को खारिज करते हुए अपनी जीत का भरोसा जताया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बांकीपुर सीट पर पार्टी का मजबूत जनाधार है। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन लगातार पांच बार इस सीट से विधायक रहे हैं और उनके परिवार का क्षेत्र में लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है।

संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से बांकीपुर की जनता उत्साहित है और उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।

बांकीपुर उपचुनाव को बिहार की राजनीति का अहम मुकाबला माना जा रहा है। यदि प्रशांत किशोर चुनाव लड़ते हैं, तो यह उनके सक्रिय चुनावी राजनीति में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो सकता है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates