Janta 24X7 News

Apr 18, 2026 Janta24x7news

अटारी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का हुआ सम्मान

अटारी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर आयोजित कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला आयोग के सदस्यों की उपस्थिति रही, महिला पुलिसकर्मियों और बेटियों को सम्मानित किया गया तथा महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया।

अटारी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं का हुआ सम्मान
शक्ति वंदन अधिनियम पर आज अटारी में संयोगिता सिंह चौहान द्वारा आयोजित कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश एवं अंजू प्रजापति, सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की प्रेरणादायी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू रस्तोगी तथा वन स्टॉप सेंटर से अर्चना सिंह की सहभागिता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में थाना माल की महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत नन्हीं बेटियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी व्यक्त की।
उपस्थित महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला अधिकारों एवं समाज में महिलाओं की सहभागिता के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
आज का यह संपूर्ण कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और समर्पण को समर्पित रहा।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामपति, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा प्रेमश्री सिंह, रोली सिंह चौहान एवं क्षेत्र के सभी सम्मानित गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
भारी संख्या में मातृशक्ति एवं महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाया।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates