Janta 24X7 News

Jun 24, 2026 janta24x7news

जान आपकी है, आप खुद बचाइए...', लखनऊ अग्निकांड पर नेहा सिंह राठौर का सरकार पर तंज

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड को लेकर भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार से सवाल पूछना बंद कर दिया है, इसलिए सरकार ने भी लोगों को 'मुर्दा' समझना शुरू कर दिया है।

जान आपकी है, आप खुद बचाइए...', लखनऊ अग्निकांड पर नेहा सिंह राठौर का सरकार पर तंज
लखनऊ के अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच भोजपुरी लोक गायिका और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट नेहा सिंह राठौर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि लोगों को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी, क्योंकि सरकार केवल हादसे के बाद मुआवजा देने तक सीमित रह गई है।

नेहा सिंह राठौर ने वीडियो में कहा, "जान आपकी है, आप खुद बचाइए... सरकार के पास दूसरे जरूरी काम हैं। वह आपके मरने पर घरवालों को मुआवजा दे देगी।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में हादसों से सबक लिया जाता है, लेकिन भारत में अक्सर अगली दुर्घटना का इंतजार किया जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने सरकार से सवाल पूछना बंद कर दिया है, इसलिए सरकार ने भी लोगों को निर्जीव या मुर्दा समझना शुरू कर दिया है। उनके मुताबिक, सवाल पूछने वालों को ट्रोल और गालियां दी जाती हैं, जिसके चलते जवाबदेही की संस्कृति कमजोर होती जा रही है।

नेहा राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार अब दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय हादसों के बाद की कार्रवाई पर ज्यादा ध्यान देती है। उनका यह बयान लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए उस भीषण अग्निकांड के बाद आया है, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

जांच में सामने आया है कि जिस इमारत में आग लगी, उसका निर्माण आवासीय उपयोग के लिए हुआ था, लेकिन उसका इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। इमारत में केवल एक ही निकास मार्ग था और फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं थे। इन तथ्यों के सामने आने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates