Janta 24X7 News

Apr 15, 2026 Janta 24 ×7 news

अमरावती अश्लील वीडियो कांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, 180+ लड़कियां बनीं शिकार

अमरावती अश्लील वीडियो कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 180 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाई गई और 350 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। मामले में कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं, जांच जारी है।

अमरावती अश्लील वीडियो कांड: 4 आरोपी गिरफ्तार, 180+ लड़कियां बनीं शिकार
अमरावती में सामने आए अश्लील वीडियो कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अयान अहमद, उजेर खान, शहद और तरबेज के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने 180 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज की लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और वायरल किया गया।

बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में 350 से ज्यादा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सबसे गंभीर बात यह है कि पीड़ित लड़कियों में कई नाबालिग भी शामिल हैं, जिसके चलते पुलिस ने मामले को और गंभीरता से लेते हुए कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

Author - Janta 24 ×7 news
Credit - Janta 24 ×7 news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates