Janta 24X7 News

Jul 01, 2026 janta24x7news

ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा विवाद! Rajnath Singh के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस की मांग की गई है। कांग्रेस ने संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है, जबकि रक्षा मंत्रालय ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए खारिज किया है। मामले पर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं।

ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा विवाद! Rajnath Singh के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दावा किया है कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री ने सदन में कहा था कि अभियान में कोई भारतीय सैनिक शहीद नहीं हुआ। कांग्रेस का कहना है कि बाद में आधिकारिक जानकारी में पांच भारतीय सेना के जवान और एक वायुसेना कर्मी सहित कुल छह सैन्यकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि हुई, इसलिए संसद को गलत जानकारी दी गई।

वहीं रक्षा मंत्रालय ने इन आरोपों को भ्रामक बताया है। मंत्रालय का कहना है कि रक्षा मंत्री के बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया। मंत्रालय के अनुसार उनका बयान उन दावों का जवाब था, जिनमें भारतीय वायुसेना के पायलटों के मारे जाने की बात कही जा रही थी, न कि पूरे ऑपरेशन में किसी भी सैनिक के शहीद न होने का दावा।

अब इस मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सभी की नजर लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर है कि विशेषाधिकार हनन नोटिस पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
Author - Janta24x7news
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates