Janta 24X7 News

Apr 17, 2026 Janta 24×7 news

लखनऊ में हज यात्रा के दृष्टिगत मंत्री ने की बैठक।

लखनऊ के हज हाउस में हज यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आवास, परिवहन और स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

लखनऊ में हज यात्रा के दृष्टिगत मंत्री ने की बैठक।
लखनऊ में हज यात्रा के दृष्टिगत मंत्री ने की बैठक।

हज यात्रा 2026 की तैयारियों के दृष्टिगत आज हज हाउस, लखनऊ में माननीय मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
माननीय मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी ने बैठक के दौरान हज यात्रियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवास, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हज यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की मोदी-योगी सरकार की प्राथमिकता है कि हज पर जाने वाले सभी अकीदतमंदों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
माननीय मंत्री जी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हज यात्रा की तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं संवेदनशीलता के साथ पूर्ण की जाएं, जिससे प्रत्येक यात्री अपनी पवित्र यात्रा सुरक्षित एवं सहज रूप से संपन्न कर सके।
बैठक में राज्य हज कमेटी के सदस्यगण, हज सचिव एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author - Janta 24×7 news
Credit - Janta 24×7 news

Latest News

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates