Janta 24X7 News

Nov 20, 2026 Kajal Awasthi

आजम खान का कांग्रेस पर तंज, बोले- सम्मानजनक समझौता होगा, जरूरत पड़ी तो ज्यादा भी देंगे

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने कांग्रेस की मौजूदा लीडरशिप पर टिप्पणी करते हुए सम्मानजनक समझौते और सीट बंटवारे की बात कही। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सपा कांग्रेस को ज्यादा देने के लिए भी तैयार है।

आजम खान का कांग्रेस पर तंज, बोले- सम्मानजनक समझौता होगा, जरूरत पड़ी तो ज्यादा भी देंगे
उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं। इस बीच सपा नेता आजम खान के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा लीडरशिप पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पहले वाली कांग्रेस और उसकी नेतृत्व शैली वाली पार्टी नहीं है।

आजम खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बचपन से एक कहावत सुनते आए हैं कि लाइसेंस तोप का मांगो तो तमंचे का मिल जाता है। इसी अंदाज में उन्होंने कांग्रेस के पुराने राजनीतिक दौर और मौजूदा नेतृत्व के बीच अंतर बताया। अपने बयान में उन्होंने 6 दिसंबर, 22-23 दिसंबर 1949 की रात और मेरठ-मलियाना की घटनाओं का भी जिक्र किया।

आजम खान ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस नेतृत्व पहले जैसा नहीं है और इसी वजह से उनकी तरफ से किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी जा रही है। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के साथ सम्मानजनक समझौता होगा और सीटों का बंटवारा भी सम्मान के साथ किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस को कुछ ज्यादा देना पड़ा तो सपा इसके लिए भी कुर्बानी देने को तैयार है। आजम खान के इस बयान को आगामी चुनावों में गठबंधन और सीट बंटवारे की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर बातचीत किस दिशा में आगे बढ़ती है।
Author - Kajal Awasthi
Credit - Janta24x7news

Latest News

Janta24x7news
Janta24x7news May 18, 2026

Advertisement

Get In Touch

Office no 11, Bhopal House Lalbagh, Hazratganj, Lucknow 226001

+91 8114000370

info@janta24x7news.in

Follow Us

© Janta 24X7 News. All Rights Reserved. Powered by RBSC Associates